Breaking

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होंगे: 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

Https://news93live.com/

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा — पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम का पूरा विवरण

पहला चरण का मतदान: 6 नवंबर 2025

दूसरा चरण का मतदान: 11 नवंबर 2025

मतगणना की तारीख: 14 नवंबर 2025

चुनाव प्रक्रिया की अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2025 तक

विधानसभा सीटें: कुल 243, जिनमें 38 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं

चुनाव आयोग की तैयारी और बदलाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार 7.42 करोड़ मतदाता चुनाव में भाग लेंगे, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। 14 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, सभी ग्राउंड फ्लोर पर होंगे ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा मिल सके।

ईवीएम में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें और बड़े फॉन्ट में क्रम संख्या दिखाई जाएगी।

फेक न्यूज पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और हर पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

मोबाइल फोन जमा कराने की व्यवस्था मतदान केंद्र के बाहर होगी।

छठ पर्व के बाद मतदान

निर्वाचन आयोग ने छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीखें तय की हैं ताकि बाहर रहने वाले बिहारवासी पर्व के साथ-साथ लोकतंत्र के महापर्व में भी भाग ले सकें। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

सुरक्षा और निगरानी

साढ़े आठ लाख चुनाव कर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में एक जनरल और एक पुलिस ऑब्जर्वर तैनात होंगे, जो दूसरे राज्यों से होंगे।

दियारा क्षेत्रों में घुड़सवार बल पेट्रोलिंग करेंगे।

डिजिटल सुविधा

ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से मतदाता बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

वन स्टॉप डिजिटल सेंटर के तहत 40 एप्लिकेशन को एकीकृत किया गया है।

यह चुनाव कई मायनों में खास होगा — तकनीकी नवाचार, सुरक्षा व्यवस्था, और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आयोग ने कई नए कदम उठाए हैं। बिहार की जनता अब 6 और 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी और 14 नवंबर को तय होगा कि अगली सरकार किसकी होगी।

News 93 Live ब्यूरो रेपोर्ट पटना.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button