झारखंड
कतरास बाजार ,गुहीबांध,में अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का बुलडोजर, कई दुकानें ध्वस्त.

*कतरास*।नगर प्रबंधक साबिर आलम एवं धनबाद नगर निगम इंफोर्समेंट टीम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गुहीबांध तालाब के साथ-साथ राजा तालाब एवं कतरास हटिया से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिसकी सूचना अनाउंसमेंट करके दे दी जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम के इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कतरास बाजार के दुकानदारों के साथ निगम के अधिकारियों की गरमा गरम बहस हुई जिसमें निगम के द्वारा 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि बिना नोटिस दिए इस प्रकार का कार्रवाई करना उचित नहीं है।
News 93 Live के कतरास से *Sakaldev Pramanik* की रिपोर्ट.



