
28 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा शहीद मेला.
आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
*नव निर्वाचित डुमरी विधायक जयराम महतो ने शहीद शक्ति नाथ महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि*
*शहीद शक्ति नाथ महतो के श्रद्धांजलि सभा में स्कूली बच्चों ने भाग लिया दी श्रद्धांजलि*।
*सिजुआ*। कतरास के सिजुआ शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति द्वारा शहादत दिवस मनाया गया।
डुमरी विधायक जयराम महतो ने मौके पर कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेतृत्वकर्ताओं में शक्ति नाथ महतो शामिल थे। गरीब मजदूर के मसीहा शक्ति नाथ महतो हमेशा आंदोलनरत रहे।
सिजुआ में शक्ति नाथ महतो के आदमकद प्रतिमा पर शहीद शक्ति नाथ महतो की पत्नी सूची देवी ने शक्ति नाथ महतो के प्रतिमा को दूध से नहलाया और गंगा जल से जलाभिषेक किया।

कॉमरेड हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि शक्ति नाथ महतो ने झारखंड के आंदोलन के साथ माफिया तत्वों से लड़ाई लड़ी। शक्ति नाथ महतो के आंदोलन से घबरा कर ही उनकी हत्या करवाई गई। शक्ति नाथ महतो के विचार आज भी अनुकरणीय है।
हलधर महतो ने शहीद शक्ति नाथ महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी शक्ति नाथ महतो ने शिक्षा को हथियार बनाने की बात कही थी। शिक्षा को अपना कर ही बेहतर झारखंड बनाया जा सकता है।
शाहिद शक्ति नाथ महतो के पुत्र मनोज कुमार महतो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया और मौके पर कहा कि जिस झारखंड का सपना शक्ति नाथ महतो ने देखा उसे आज भी पूरा नहीं किया जा सका है। उन्होंने शिक्षा पर बल दिया और शिक्षा के आधार पर ही सुदृढ़ झारखंड की नींव रखा जा सकता है।
वहीं तेतुलमारी चौक पर शहीद शक्ति नाथ महतो के आदमकद प्रतिमा पर डुमरी विधायक जयराम महतो शाहिद शक्तिनाथ कि पुत्री अंजना देवी व धनबाद जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में हजारो लोग शामिल हुए।
सिजुआ से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



