अर्थव्यवस्था

शोक संवेदना व्यक्त करने घाट पहुंचे विधायक चन्द्रदेव महतो, डॉ. लक्ष्मीकांत महतो के परिवार को बंधाया ढांढस..

Https://news93live.com/

बलियापुर। बलियापुर प्रखंड अंतर्गत बोरमुरी निवासी प्रख्यात चिकित्सक डॉ. लक्ष्मीकांत महतो की धर्मपत्नी छवि देवी के आकस्मिक निधन पर सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही विधायक तत्काल घाट पहुंचे और दिवंगत छवि देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार और डॉ. लक्ष्मीकांत महतो से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि छवि देवी का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। परिवार की एक महत्वपूर्ण सदस्य का इस तरह चले जाना बेहद पीड़ादायक है। दुःख की इस घड़ी में वे और पूरा क्षेत्र डॉ. लक्ष्मीकांत महतो के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं विधायक के समर्थक उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।.

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button