Breaking

धनबाद : मृत कर्मी के पुत्र को मिला नियोजन, 48 घंटे के बाद उठा शव*

Https://news93live.com/

*धनबाद :* बुधवार को एनएस लोदना बिजली घर में करंट से मारे गये कोलकर्मी कुलदीप साव की मौत के बाद हो रहा आंदोलन शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के साथ हुई वार्ता के उपरांत 48 घंटे बाद समाप्त हो गया.

इसको लेकर लोदना क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में यूनियन नेताओं व लोदना एजीएम परवेज आलम, एपीएम डीके सिंह, उपप्रंबधक कार्मिक तारकेश्वर रजक, अभिषेक कुमार की वार्ता में गहमागहमी हुई. नेताओं ने लोदना क्षेत्र का डिस्पैच बाधित करने की चेतावनी दी. उसके बाद प्रबंधन ने वार्ता पर सहमति जतायी. हादसे को फैटल एक्सीडेंट मानते हुए 15 लाख मुआवजा देने व उसके पुत्र शत्रुघ्न साव को तत्काल प्रोविजनल नियोजन दिया गया. उसके बाद शव उठाया गया. पूर्व में एक यूनियन के साथ हुए समझौता पत्र को निरस्त कर पुनः समझौता पत्र तैयार किया गया. संयुक्त मोर्चा ने इसको लेकर गुरुवार से कार्यालय के मेन गेट पर शव रखकर आंदोलन शुरू किया था. शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रबंधन व नेताओं के बीच वार्ता हुई, लेकिन वार्ता विफल हो गयी, मौके पर संजीत सिंह, बिहारीलाल चौहान, शिव कुमार सिंह, अनिल सिंह, उमाशंकर शाही, सत्येंद्र गुप्ता, सुनील राय, उज्ज्वल कुमार दे, सुरेंद्र पासवान, ललन पासवान, मो सलाउद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र राय, मनोहर सिंह, शहादत अंसारी थे.

*घटना की जांच करने पहुंचे डीजीएमएस के डायरेक्टर*

: मामले में शुक्रवार की देर शाम डीजीएमएस के डायरेक्टर सोमिया जुलू, डिप्टी डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण, लोदना महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती, प्रबंधक बीके सिन्हा सबस्टेशन पहुंचे. घटना के बारे में फोरमैन व सहकर्मियों से जानकारी ली.

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button