*कतरास एवं आसपास के क्षेत्र में नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मना, पार्क व मंदिरों में उमड़ी भीड़*

*कतरास*.कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कतरास लिलोरी मंदिर में नव वर्ष को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर साल का पहला दिन पूजा पाठ के साथ शुरू किया वही कतरास लिलोरी मंदिर स्थित पार्क में आज लोग अपने पूरे परिवार के साथ जगह-जगह वनभोज कर नव वर्ष का लुफ्त उठाया. कतरास के चिटाही राम मंदिर में बड़ी संख्या में लोग भगवान श्रीराम के दर्शन किए तथा वहां नौका विहार का भी आनंद उठाया. नव वर्ष को लेकर कतरास पुलिस आज काफी अलर्ट से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे हर चौक चौराहों के अलावे कतरास लिलोरी मंदिर तथा लिलोरी मंदिर के निकट पार्क में पुलिस बल तैनात थे. नव वर्ष शांतिपूर्ण रहा कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



