Breaking
टाईगर जगरनाथ महतो के द्वितीय पुण्यतिथि पर पहुंचे कतरास नगर अध्यक्ष सुमित कुमार महतो*

*धनबाद*।आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री स्वर्गीय टाईगर जगरनाथ महतो जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थान शृंगारी मोड में कार्यक्रम आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य रूप से माननीय मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी,जगदीश चौधरी ,बसन्त महतो,दीपक महतो,राजेश महतो,बबलू महतो, प्रभात महतो सहित अन्य नेताओं ने पहुंचकर उनकी समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्व जगरनाथ महतो गरीबों पिछड़ों की आवाज थे, वह हमेशा झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



