Breaking

रामनवमी को लेकर गिरिडीह प्रशासन सतर्क अखाड़ा कमेटियों के साथ की बैठक..

Https://news93live.com/

गिरिडीह : गिरिडीह में रामनवमी पर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने रविवार को गिरिडीह परिसदन में अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी और गिरिडीह के विभिन्न अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी अखाड़ा समितियों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी का त्योहार पूरे जिले में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा समितियां प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार ही अपनी झांकी और जुलूस निकालें, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बताते चलें मंत्री ने कहा कि रामनवमी आस्था और भाईचारे का पर्व है, इसलिए सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए इसे मनाएं। प्रशासन भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी अखाड़ा समितियों से सहयोग की अपील की और कहा कि सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button