रामनगर कॉलोनी बगुला बस्ती में बिजली विभाग की लापरवाही, बड़े हादसे का दे रहा संकेत…

धनबाद के सरायडेला क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कॉलोनीवासियों को बिजली आपूर्ति बांस के खंभों के सहारे दी जा रही है। बारिश और आंधी के दौरान ये बांस के खंभे बीच रास्ते पर उखड़कर गिर जाते हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने स्थायी खंभे नहीं लगाए। धनबाद विधायक राज सिन्हा के लेटर पैड पर लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से उनकी जान खतरे में है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक है। लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द पक्के बिजली के खंभे लगाए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



