Breaking

छाताबाद भू–धसाँन: प्रभावित परिवारों से मिले विजय झा, सुरक्षा और राहत की माँग..

Https://news93live.com/

धनबाद के छाताबाद क्षेत्र में हाल ही में हुए भू–धसाँन का दौरा कर पूर्व वियाडा अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह घटना भयभीत और हृदय विदारक है, और पीड़ित परिवारों को हर हाल में सुरक्षा व राहत मिलनी चाहिए।

विजय झा का बयान

उन्होंने बताया कि वे लगातार आगाह कर रहे थे कि बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन के कारण बरसात में ऐसी त्रासदी घट सकती है।

इस हादसे में दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग, जिनमें महिलाएँ और बच्चियाँ भी शामिल हैं, घायल हुए।

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए।

राहत और आवास की व्यवस्था करना बीसीसीएल प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

दौरे में शामिल लोग  

विजय झा के साथ झामूमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, परवेज़ एकबाल, राम बचन पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। सभी ने मिलकर प्रभावित परिवारों को सांत्वना दी और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की माँग की।

प्रशासनिक चुनौती  

यह घटना न केवल स्थानीय लोगों को भयभीत कर रही है बल्कि अवैध उत्खनन और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल भी खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि बीसीसीएल और जिला प्रशासन इस संकट से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button