झारखंडराजनीति

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी की प्रेस वार्ता

Https://news93live.com/

जिस बाबा साहेब के दिए हुए संविधान के बदौलत नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृहमंत्री बने हुए हैं, वही लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। बाबा साहब अंबेडकर जी के प्रति जो अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल अमित शाह ने किया, उसके विरुद्ध हम आवाज उठाते रहेंगे और बुलंदी से आवाज उठाएंगे। राहुल गांधी जी पर झूठी एफआईआर से हम पीछे हटने वाले नहीं। आखिर इतना अहंकार क्यों? ये घमंड किस बात का कि अमित शाह जी माफी नहीं माँगते, ये घमंड किस बात का कि नैतिक जिम्मेदारी लेकर वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देते। आख़िर ये कैसा याराना, जिससे प्रधानमंत्री मोदी जी विवश होकर अमित शाह जी के अपमानजनक बातों को समर्थन दे रहे हैं?

जिन शब्दों का चयन और जिस वाणी में उन शब्दों का उच्चारण हुआ, ये सभी ने देखा। कभी-कभी शब्दों के द्वारा नहीं, शब्दों को आप किस प्रकार से उसका उच्चारण कर रहे हो, जो आपकी बॉडी लैंग्वेज है, उससे आपकी अंदर की जो मंशा है, वो आप दिखाते हो। तो अमित शाह जी चाहे जितनी भी कोशिश करें उस 12 सेकंड को छुपाने की, वो 12 सेकंड अब भारत के लोगों के दिल में समा चुका है, उसको वो मिटा नहीं सकते और ये 12 सेकंड उन पर आने वाले दिनों में बहुत भारी पड़ने वाले हैं।

भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र में विश्‍वास नहीं है, संविधान में विश्‍वास नहीं है। अगर कुछ इधर हाल की घटनाओं पर नजर डालें, पार्लियामेंट सेशन पर नजर डालें, तो जो कुछ भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है, वह फासिज्‍म का जीता-जागता नमूना है, फासीवाद का जीता-जागता नमूना है और इसीलिए मैं यह कहता हूं कि भाजपा एक फासीवादी पार्टी है। ये लड़ाई गांधी और गाडसे के चाहने वालों के बीच है, ये लड़ाई अहिंसा और हिंसा के बीच की है, ये लड़ाई सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई है। इसमें हमारी जीत सुनिश्चित है।

संसद में पहली बार सताधारी पार्टी सदन को चलने नहीं दिया और विपक्ष जब मुद्दो की बात उठाता है तो उसे बोलने का समय नहीं दिया जाता।भाजपा के लोगों ने पार्लियामेंट घेर लिया, एंट्री गेट ब्‍लॉक कर दिया, सदन में परमिटेड नहीं है पार्लियामेंट प्रमाइसेज में अपने पोस्‍टर में डंडे लगाकर आए और हमारी महिला सदस्‍य, जो सिंह‍ल लाइन में चल रहीं थीं, उनको सदन में नहीं जाने दिया, रोका, धक्‍का-मुक्‍की की उनके साथ और हमारे 83 वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकीर्जुन खड़गे जी को गिरा दिया, धक्‍का-मुक्‍की से। बिल्‍कुल ऐसे जैसे कोई मतलब घेराव करके हमारे सांसदों की एंट्री बैन कर दी गई पार्लियामेंट में जाने के लिए। तो यह पहली बार हुआ होगा कि जब संसद में ऑपोजिशन को ना घुसने दिया जाए।

हमारी मांग है कि सीसीटीवी फुटेज वहां पर एक-एक मिनट की, एक-एक पल की, एक-एक इंच की क्‍योंकि मैं समझता हूं कि सर्वाधिक संवेदनशील और सुरक्षित क्षेत्र ससंद परिसर है, वो जारी करें। सीसीटीवी फुटेज सील किया जाए और जारी किया जाए, जिसमें साफ दिखेगा कि जो सदस्‍य जा रहे, उन्‍हें अंदर जाने से रोका गया। खरगे जी के साथ, बलपूर्वक घुसने ना देना, लोकतंत्र हाईजैक कर लेना।

मैं तो कहूंगा सरकार का सदन चालाने का यह तरीका बेहद ही घटिया है। जिस तरह अमित शाह जी ने, दिखा चुके हैं हम लोग 11 सेकंड का, 12 सेकंड का वह वीडियो है और आप सब देख चुके हैं। मतलब ऐसा, जैसा कि अंबेडकर जी ना हो गए, ऐसी अपमानजनक टिप्‍पणी की है। तो हम अपनी मांग को दोहराते हैं और तब तक कायम रहेंगे कि माफी मांगे अमित शाह जी और इस्‍तीफा दें, उस पर हम कायम हैं, कायम रहेंगे, क्‍योंकि जो हमारे संविधान निर्माता के प्रति यह विचार रखता है, तो व‍ह संविधान की बदौलत मंत्री नहीं रह सकता।मोदी जी देश से माफी मांगें, अंबेडकर के अपमान को लेकर अपने गृह मंत्री को बरखास्‍त करने करें।

जब हम रामायण के रचयिता बाल्मिकी जी को भगवान बाल्मिकी मानते हैं तो संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को भगवान मानने में अमित शाह जी को क्या आपत्ति है।भाजपा के लोगों ने हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगाकर भगवान का अपमान किया तो अमित शाह ने कोई आपत्ति नहीं उठाई।

हम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान एवं संविधान को बचाने को लेकर संसद से सड़क तक संघर्ष करेंगे। 24 दिसंबर को सभी ज़िला मुख्यालयों में बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगें।

 

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में धनबाद ज़िलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,मदन महतो, शमशेर आलम,युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजू दास, , जितेश सिंह,दुर्गा दास, योगेन्द्र सिंह योगी, मनोज यादव, बबलू दास, असद कलिम,कयूम खान, अख्तर खान गुडडू, मृत्युंजय सिंह, गंगा बाल्मिकी, अरूण मंडल जयप्रकाश चौहान, सत्यानंद पांडेय अन्नू पासवान, तबरेज खान समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button