Breaking

गोल बिल्डिंग से हिराक मोड़ बलियापुर तक रोड की जर्जर स्थिति को लेकर धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौपते तारा देवी..

Https://news93live.com/

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर हीरक रोड (विनोद बिहारी चौक से गोल बिल्डिंग तक) की जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत, एवं प्रधानखंटा ओवरब्रिज के त्वरित जीर्णोद्धार एवं भारी वाहनों के सुव्यवस्थित परिचालन की मांग को लेकर आज सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती Tara Devi जी एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. Nishi Mahato जी ने धनबाद उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपी।।

लगभग 30 वर्ष पूर्व निर्मित यह सड़क आज पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गड्ढों और बदहाल स्थिति के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं तथा आम नागरिक भय और असुरक्षा के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं।।

मौके पर, बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती जी, बलियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक जी, भीखराजपुर पंचायत के मुखिया दिलीप महतो जी, बादल रवानी जी, विश्वामित्र महतो जी, मिहिलाल रवानी जी, अभिषेक विश्वकर्मा जी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।

जनता की सुरक्षा, सुगम यातायात और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जिला प्रशासन जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जल्द सकारात्मक पहल करेंगे।।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button