2 घंटे तक बाघमारा अंचल कार्यालय के बाहर धरना देकर लोगो को गुमराह करने तथा सरकारी कार्य मे बाधा डालने वालो के खिलाफ होगी* *कानूनी करवाई—बाघमारा सियो*

*बाघमारा* : बाघमारा सीओ बाल किशोर महतो ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर प्रखंड दिवस ( मंगलवार ) के दिन ही 2 घंटे तक कार्यालय के बाहर धरना देकर लोगो को गुमराह करते हुये सरकारी कार्य मे बाधा डालने का कार्य कर रहे है,जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवायी करने की बात कही,उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले 19 लोगो को जमीन संबंधी मामले प्राप्त हुआ जिसमें 17 का निष्पादन कर दिया गया है 2 मामला में कार्य प्रगति पर है, उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर मामले में व निर्दोष साबित हुये है,उन्होंने ने राजगंज के रायमुनि देवी के जमीन के मामले में जांच के बाद दोषी पर कार्यवाई करने की बात कही। अन्य लंबित मामले में भी न्यायसंगत कार्य करने की बात कही,उन्होंने साफ शब्दो मे कहा कि किसी कीमत पर दबाब में गलत कार्य नही करेंगे,ग्राम स्वरोजगार अभियान का धरना मेरे यहाँ आने से पहले का है।जिसे मैंने निष्पक्ष होकर निष्पादित कर दिया हु।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



