Breaking

तेतुलमारी में भयंकर सड़क हादसा: एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल..

Https://news93live.com/

धनबाद, तेतुलमारी: शनिवार दोपहर तेतुलमारी के शक्ति चौक के समीप सर्विस रोड पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

— हादसे का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीहू मोटर के सामने सर्विस रोड पर भूली की ओर से आ रही तेज रफ्तार ग्लैमर बाइक ने शक्ति चौक की ओर से आ रहे स्प्लेंडर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्प्लेंडर सवार नगरी के रंगरी टांड निवासी दिनेश महतो (उम्र 42 वर्ष), जो दैनिक मजदूर थे, सड़क पर करीब 20 फीट तक घिसटते चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

🩺 घायल का इलाज जारी

वहीं दूसरी ओर, ग्लैमर बाइक सवार शंकर कुमार (उम्र 35 वर्ष), भूली डी ब्लॉक निवासी, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उनका इलाज धनबाद एनएमसीएच में चल रहा है।

👮‍♂️ पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एनएमसीएच धनबाद भेजा। डॉक्टरों ने दिनेश महतो को मृत घोषित किया, जबकि शंकर कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर थाना ले आयी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

🕯️ शोक की लहर

दिनेश महतो की असमय मृत्यु से उनके परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।.

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button