मनोरंजन

आयुष पाण्डेय के नेतृत्व मे सैकड़ो लोगो ने थामा रघुकुल का हाथ, दिलाई गई सदस्यता..

Https://news93live.com/

गोविंदपुर–निरसा–बलियापुर एवं धनबाद से पहुंचे बड़ी संख्या में युवाओं ने रघुकुल पहुंचकर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के समक्ष संगठन में शामिल होकर मजदूर–छात्र एवं युवाओं के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस दौरान मोइन अंसारी, रोहित कुमार मोदक, पंकज गोप, आतिफ अंसारी, याहिया शेख, मोहित कुमार, साहिल दास, अल्ताफ अंसारी सहित कुल 51 युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली। सभी ने आयुष पाण्डेय की अध्यक्षता में सदस्यता ली।

इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं – छात्रों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी तथा समाजहित में सकारात्मक पहल की जाएगी।

वहीं जनता मजदूर संघ –बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रघुकुल परिवार हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि संगठन में उन्हें पूरा सम्मान और सहयोग मिलेगा।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button