मनोरंजन

सूर्या हाईलैंड सिटी में करीब 15लाख की चोरी, चार धाम से लौटा परिवार तो हुआ खुलासा.

Https://news93live.com/

चारधाम यात्रा से लौटे परिवार को #घर_पहुंचते ही #लगा #बड़ा_झटका, #सूर्य_हाईलैंड_सिटी में #करीब_15_लाख की #चोरी

धनबाद धनबाद के सूर्य हाईलैंड सिटी स्थित गायत्री, मकान संख्या 5/15 में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चारधाम यात्रा पर गए गजेंद्र सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये के आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह अपने पूरे परिवार के साथ 21 सितंबर 2026 को चारधाम यात्रा के लिए घर से निकले थे। यात्रा पूरी कर परिवार रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे अपने घर लौटा। घर पहुंचने पर मुख्य गेट को छोड़कर अंदर के लगभग सभी ताले टूटे मिले। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद परिवार को चोरी की बड़ी वारदात का पता चला।

प्रारंभिक तौर पर घर से सोने के आभूषण, चांदी की वस्तुएं, कीमती साड़ियां, कैमरा, म्यूजिक सिस्टम समेत कई अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी गए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है और वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल परिवार की ओर से करीब 15 लाख रुपये के सामान की चोरी का अनुमान लगाया गया है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूर्य हाईलैंड सिटी जैसे आवासीय परिसर में इस तरह की बड़ी चोरी होने से वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

परिवार के यात्रा पर होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। चोरी की घटना की जांच और चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किए जाने के बाद ही पूरे नुकसान की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button