*खोरठा फ़िल्मलेखक एवं गीतकार विनय तिवारी खोरठा विभाग के अध्यक्ष चुने गए* ।

राँची – झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के गठन के शुभ अवसर पर सोसाइटी के कैबिनेट एवं जिला कमिटि के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को होटल चाणक्य बी एन आर में क्षेत्रीय एवं जनजातीय सभी भाषाओं के कलाकारों के लिए सोसायटी की और से भव्य शपथ समारोह का आयोजन किया गया। पद्मश्री महावीर नायक ,झारखंड प्रदेश कोंग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की एवं गण्यमान्य कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति में खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक दिनेश दिनमणि को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के खोरठा विभाग के संरक्षक, मशहूर फ़िल्मलेखक एवं गीतकार विनय तिवारी को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के खोरठा विभाग के अध्यक्ष एवं मशहूर खोरठा अभिनेता अमन राठौर को सचिव नियुक्त किया गया।कमिटी के केंद्रीय अध्यक्ष नागपुरी के प्रसिद्ध गायक पवन कुमार राय उपाध्यक्ष अनिता बाड़ा, आलोक राज,राजू केरकेट्टा, ज्योति मिंज,सचिव रमन गुप्ता,मोनू राज,पंकज राय ,सत्या महतो को बनाया गया।खोरठा गीतकार विनय तिवारी नें कहा कि इस कमिटि का उद्देश्य राज्य के कलाकारों को न सिर्फ सम्मान, बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वर्तमान समय में आधुनिकता और वाणिज्यिक मनोरंजन के प्रभाव से पारंपरिक लोक कला हाशिए पर चली गई है. झारखंडी नृत्य, गीत-संगीत, झूमर, नाटक और चित्रकला को पुनर्जीवित करने की जरूरत है.। मौके दसरथ हांसदा, बर्षा ऋतु,मनोज शहरी, बुबई जी,सतीश दास, देव कुमार,बिक्रम रवानी, अभिषेक कुमार, युवा नेता संतोष पांडेय, रूपेश तिवारी समेत अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



