बाघमारा विधायक ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल*.

*कतरास*.कंचनपुर बाउरी टोला में कंबल वितरण कार्यक्रम में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए , इस अवसर पर विधायक ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किए.कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए माननीय विधायक जी कहे ठंड के मौसम में ज़रूरतमंदों, खासकर बेघर, बुजुर्गों और गरीब लोगों को सर्दी से बचाना, गर्मी और आराम प्रदान करना, और उन्हें ठंड से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखना है, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें, खासकर कड़ाके की ठंड में। इस दौरान माननीय विधायक ग्रामीणों के मूलभूत समस्याओं से अवगत हुए और ग्रामीणों को डीप बोरिंग ,मंदिर निर्माण ,व टाटा पावर कंपनी के पाइपलाईन का विस्तारीकरण हेतु भरोसा दिए.
मौके पर मुख्य रूप से बाघमारा विधायक प्रतिनिधि सह सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव , जिला परिषद् सदस्य जितेश रजवार जी , प्रेस बंधु व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



