Breaking

लोयाबाद में बीजीएस स्कूल के पीछे पहाड़ में लगी भीषण आग, असामाजिक तत्वों की आशंका, ग्रामीणों में दहशत..

Https://news93live.com/

धनबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजीएस स्कूल के पीछे स्थित पहाड़ी इलाके में शुक्रवार की शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लोयाबाद बीजीएस स्कूल से लोयाबाद स्टेशन की ओर, पूनम प्रसाद के घर के बगल में मौजूद सूखी झाड़ियों में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीनों पूर्व भी इसी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की घटना सामने आ चुकी है। इससे ग्रामीणों में रोष और चिंता दोनों बढ़ गई है। लोयाबाद स्टेशन निवासी पूनम प्रसाद ने बताया कि लोयाबाद मैगजीन ग्राउंड के बगल में रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा पिछले कुछ दिनों से ओबी डंप किया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। उनका कहना है कि कंपनी द्वारा फायर ओबी गिराए जाने से आग लगने की आशंका हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, यह भी संभावना जताई जा रही है कि साजिश के तहत असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाई गई हो। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग आबादी के रूप में रहते हैं। आग लगने की इस घटना से जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद लोयाबाद छः नंबर, लोयाबाद स्टेशन और कनकनी काली मंदिर तीन नंबर क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button