अधिवक्ता गजेंद्र कुमार ने जॉइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर किया नामांकन*

*धनबाद*.अधिवक्ता गजेंद्र कुमार ने धनबाद बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में जॉइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर अपना नामांकन किया जिसमे धनबाद कोर्ट के सिविल के वरीय अधिवक्ता समीरण पाल और क्रिमिनल के वरीय अधिवक्ता अंशु श्रीवास्तव उनके प्रोपोजर बने, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपना विज़न स्पष्ट किया कि युवाओ के लिए हाईकोर्ट की तर्ज पर एक अच्छा लाइब्रेरी बने जिसमे युवा वकीलों को सीनियर वकीलों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए ताकि युवा अधिवक्ता वकालत में या जज बनकर धनबाद बार का नाम रौशन करे और उन्होंने ये भी कहा की जो अधिवक्ता जहाँ बैठ रहे हैं उन्हें जो भी दिक्कत है पहले उसको दूर किया जाएगा, दुर्गापूजा में हर हाल में सम्मान राशि पिछले बार से बढ़ कर और वो जब तक कमेटी में रहेंगे तब तक दिया जाएगा और यदि प्रेसिडेंट सेक्रेटरी ने इसका विरोध किया तो वो इसे आम अधिवक्ता के बीच रख देंगे ताकि वैसे वरीय अधिकारी का चेहरा सबके सामने आए जो सम्मान राशि के विरोधी होंगे क्योकि वकीलों का पैसा वकीलों को मिले इससे ज़्यादा फ़ायदा आम वकीलों और कुछ नहीं होगा, बार मॉडल रूल से चले इसके लिए वो कटिबद्ध हैं और हर हाल में ट्रेजरर को तीन महीना में आय व्यय हिसाब देना होगा और पूरा पारदर्शिता से काम होगा और पिछले कमेटी के द्वारा जो मनमानी किया गया हैं उसका दस्तावेजी साक्ष्य मिलने पर पूर्व के अधिकारी पर वो थाना या कोर्ट में केस करेंगे क्योकि किसी क़ीमत पर आम अधिवक्ताओं का पैसा का लूट नहीं होने देंगे जिस भ्रष्टाचार की सीमा को पूर्व कमेटी द्वारा पार कर दिया हैं साथ ही उन्होंने ये वादा किया की जब जिस अधिवक्ता को उनकी जरूरत होगी वो उनके लिए हमेशा खड़ा रहेंगे, बार का एक रुपया का दुरुपयोग नहीं होने देंगे और आम अधिवक्ता को बार का कमाई का लाभ मिले इसका वो पूरा ख्याल रखेंगे और जो भी अधिक से अधिक अधिवक्ताओं के हित का काम होगा उसे सबसे पहले किया जाएगा और उपरोक्त बातों को करने में यदि कोई प्रेसिडेंट वाईस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी उनके बीच आयेंगे तो वो उनसब का करतूत को सबके सामने उजागर करेंगे । मौके पर जेएसबीसी के माननीय सदस्य प्रयाग महतो,क्रिमिनल के दिग्गज अधिवक्ता उदय भट्ठ,प्रशांत वर्मा, संतोष सिंह, शिव शंकर तिवारी के अलावा अन्य कई अधिवक्ताओ ने गजेंद्र कुमार को विजयी भव का माला पहनाया, गजेंद्र कुमार ने भी सभी वरीय अधिवक्ताओं को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया, क्रिमिनल प्रैक्टिस के वरीय अधिवक्ता सहनवाज मल्लिक की गरिमामयी उपस्थिति मौजूद रहीजिन्होंने जीत की अग्रिम बधाई दी, साथ ही मौके पर समर महतो, राजेश महतो, सूरज सिन्हा, बिनोद मंडल, हुलास सर,राजीव पांडे, बिपिन दा, फारूख,रौशन आरा, दिलीप, खुशबू, डॉली, निधि, स्नेहा, सेल्स टैक्स से अधिवक्ता श्रावणी सिन्हा, दिनेश कुमार, इनकम टैक्स से अधिवक्ता दिव्या विकास, उमेश, नीतीश, सौरव, पिंटू, रजिस्ट्री ऑफिस से देवी मुखर्जी,चंचल मुखर्जी,कृष्ण चटर्जी ,शुभाष चंद्र महतो,गोपीनाथ चटराज, राजकुमार चटर्जी, संजीत कुमार मुखर्जी के अलावा सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद थे ।नॉमिनेशन के ख़ुशी में मिठाई बाटा गया ।
ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



