
सासाराम / बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता रितेश पांडे ने राजनीति में कदम रखते हुए जन सुराज पार्टी से करगहर विधानसभा सीट से टिकट प्राप्त किया है। टिकट मिलने के तुरंत बाद उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया — अब वे भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगे।
जन सुराज से टिकट, करगहर से चुनावी ताल ठोंकेंगे
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रितेश पांडे को अपनी पहली उम्मीदवार सूची में शामिल किया।
करगहर सीट से रितेश को मैदान में उतारकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है, क्योंकि यह वही सीट है जहां से खुद पीके के चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।
रितेश पांडे का बयान: “अब भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रहा हूं”
टिकट मिलने के बाद रितेश पांडे ने कहा, “अब मेरी प्राथमिकता जनता की सेवा है। मैं पूरी तरह राजनीति को समर्पित रहूंगा और भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह रहा हूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लोकप्रियता को वे जन सुराज के पक्ष में वोटों में बदलने की कोशिश करेंगे।
भोजपुरी इंडस्ट्री में रितेश पांडे की पहचान
रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत का बड़ा नाम हैं।
उनके गाने युवाओं में बेहद लोकप्रिय रहे हैं, जैसे “पियवा से पहिले हमार रहलू” और “हैलो कौन” जैसे सुपरहिट ट्रैक।
करगहर सीट पर मुकाबला होगा दिलचस्प
इस सीट पर पहले कांग्रेस और जेडीयू के बीच मुकाबला रहा है।
अब रितेश पांडे की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जिसमें NDA, महागठबंधन, और जन सुराज आमने-सामने होंगे.
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट सासाराम.



