Breaking

भाजपा के वरीय नेता एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा के मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ने रांची उत्पाद परीक्षा पेपर लीक मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।..

Https://news93live.com/

भाजपा के वरीय नेता एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा के मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ने रांची उत्पाद परीक्षा पेपर लीक मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया एवं निष्पक्ष जांच की मांग की।

पंकज सिन्हा ने कहा कि रांची में आयोजित उत्पाद (Excise) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना अत्यंत गंभीर, दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। यह मामला न केवल परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, बल्कि उन हजारों परिश्रमी एवं ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ भी अन्याय है, जिन्होंने पूरी निष्ठा से इस परीक्षा की तैयारी की थी।

झारखंड की हेमंत सरकार कोई भी परीक्षा निष्पक्ष कराने मे अक्षम है। हेमंत सरकार इस रवैए से झारखंड की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। झारखंड राज्य भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है।

इस मामले में लगभग 160 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो इस घोटाले की व्यापकता और संगठित रूप को दर्शाता है। यह स्पष्ट करता है कि परीक्षा प्रणाली में कहीं न कहीं गंभीर खामियां हैं, जिनका लाभ उठाकर ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं।

हमारी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:

इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।

दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली में तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधार किए जाएं।

यह घटना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरकार एवं संबंधित विभागों को इस मामले में त्वरित, पारदर्शी एवं कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि छात्रों का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

हम सभी छात्र-छात्राओं के साथ खड़े हैं और न्याय की इस लड़ाई में उनकी आवाज़ को बुलंद करते रहेंगे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button