राजनीति
*युवाओं की भागीदारी ही झामुमो की असली ताकत: सूरज महतो*

धनबाद: मंगलवार, 29 जुलाई को दर्जनों युवाओं ने कतरास स्थित कांको मोड़ पर झामुमो युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो के आवासीय कार्यालय पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस आत्मीय सम्मान पर श्री सूरज महतो ने कहा –
“यह स्नेह और विश्वास मुझे संगठन के प्रति और अधिक समर्पित करता है। युवाओं की भागीदारी ही झामुमो की असली ताकत है। हम सब मिलकर गांव-गांव, बुथ-बुथ तक पार्टी को और मजबूती देंगे।”
कतरास से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



