Breaking

गोविंदपुर में पृथ्वी दिवस पर निकला पर्यावरण रथ, 500 घरों में बांटे गए पौधे..

Https://news93live.com/

गोविंदपुर में पृथ्वी दिवस पर निकला पर्यावरण रथ, 500 घरों में बांटे गए पौधे

गोविंदपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर उन्नति शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एक भव्य पर्यावरण रथ निकाला गया, जिसके माध्यम से लगभग 500 घरों में पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोविंदपुर थाना प्रभारी श्री विष्णु प्रसाद रावत को पौधा भेंट कर सम्मानित करते हुए की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की अध्यक्ष पायल मित्तल, कोषाध्यक्ष रुचि सरिया, निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री स्नेहा तायल, पर्यावरण संयोजिका प्रीति अग्रवाल सहित सदस्य रश्मि मित्तल, सौम्या गोयनका, वंशिका सरिया, नेहा अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल एवं नेहा बंसल की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button