आउटरीच आवेरनेस प्रोग्राम कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक.

धनबाद आज दिनांक 10/12/2025 दिन शुक्रवार को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के माननीय सचिव महोदय जी के आदेशानुसार 90 डेज आउटरीच अवेयरनेस प्रोग्राम का आज 23 दिन दिनांक 7 जनवरी 2025 को वैधानिक स्वयंसेवक पंकज कुमार वर्मा ने निरसा प्रखंड के पांडरा पश्चिम पंचायत के बागती टोला में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद की विषय मे विशेष जानकारी दिया। तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, मोटर दुर्घटना, वात्सल्य परियोजना ,स्पॉन्सरशिप, बाल श्रम बाल विवाह, बाल संरक्षण, की विशेष जानकारी,मुफ्त में अधिवक्ता की विशेष जानकारी, तथा मुख्य रूप से 15 100 टोल फ्री नंबर के बारे में बताया। और ग्रामीणों से कहा कि आप इस नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का शिकायत कर सकते हैं । मौके पर वैधानिक स्वयंसेवक अशोक कुमार पाठक, सोनू कुमार सिंह, विशाल यादव, पूनम हेंब्रम, और रमेश कुमार तथा ग्रामीण मौजूद थे.
News 93 live के लिए राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट.



