BPSC परीक्षा में 95वीं रैंक प्राप्त करने वाले शुभम कुमार को विधायक राज सिन्हा ने दी बधाई..

धनबाद: आज प्रोफेसर कॉलोनी, चीरागोड़ा, हीरापुर पहुंचकर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा जी ने लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95वीं रैंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली युवा शुभम कुमार को उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री राज सिन्हा जी ने कहा कि शुभम कुमार की यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास, मेहनत और समर्पण के बल पर जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विधायक श्री सिन्हा ने शुभम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहें और समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विधायक राज सिन्हा ने शुभम कुमार को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की..
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



