Breaking

बार एसोसिएशन का रास्ता बंद करने पर अधिवक्ताओं का विरोध :: कल से अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बंद..

Https://news93live.com/

धनबाद : सदर अस्पताल परिसर के अंदर ही धनबाद बार एसोसिएशन के लिए आने-जाने का एक रास्ता बना हुआ था। इसी रास्ते का उपयोग अधिवक्ता कईदिनों से अपने आवागमन के साथ-साथ वाहन पार्किंग के लिए भी करते आ रहे थे। लेकिन हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा उस रास्ते को बाउंड्री वॉल बनाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने धनबाद कोर्ट परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक जोरदार विरोध मार्च निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

अधिवक्ताओं का कहना है की बार एसोसिएशन का भवन भी इसी मार्ग से जुड़ा हुआ है। अचानक रास्ता बंद कर दिए जाने से न केवल अधिवक्ताओं को बल्कि न्यायालय आने वाले आम लोगों को भी परेशानी हो रही है।

बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार जिला प्रशासन से बातचीत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है, जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि अधिवक्ता कानून के रक्षक हैं और हमेशा प्रशासन का सहयोग करते आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का रवैया ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो अधिवक्ताओं के बिना भी न्यायिक व्यवस्था चलाई जा सकती हो। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर जल्द रास्ता बहाल नहीं किया गया तो गुरुवार से धनबाद में अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बंद रहेगा।

News 93 Live के लिए धनबाद से रवी भगत की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button