आज तय कार्यक्रम के अनुसार मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह की टीम झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति) जिसके सभापति श्री मथुरा प्रसाद महतो जी हैं , से मिली ज्ञापन सौंपकर वार्ता की। मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह का नेतृत्व सोमनाथ पूर्ती और पूजा रत्नाकर ने किया।सभी सम्मानित विधायकों ने हमारी बातों को ध्यान से सुना और चर्चा की।

आज तय कार्यक्रम के अनुसार मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह की टीम झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति) जिसके सभापति श्री मथुरा प्रसाद महतो जी हैं.
मामला जमीन अधिग्रहण और उपलब्धता का हैं। तिन जगह पर चर्चा हुई।
1. बलियापुर जहां पहले धनबाद एयरपोर्ट प्रस्तावित था। इसके लिए श्री चंद्रदेव महतो जी ने पुरजोर समर्थन किया।
2. निरसा में भी जमीन अधिग्रहण एयरपोर्ट की बात हुई। श्री अरूप चटर्जी जी ने कहा मैं इसके लिए तैयार हूं।
3. तोपचांची पारसनाथ के निकट भी जमीन उपलब्धता की बात हुई।
*सभी सम्मानित विधायकों ने स्वीकार किया कि धनबाद मे एयरपोर्ट बनना बहुत जरूरी है। सभी ने इसके लिए समर्थन दिया।*
आज जो सलाह मार्गदर्शन मिला
1. मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने जो ये ज्ञापन तैयार किया है। इसकी प्रति झारखंड के हर विधायक को डाक और ईमेल के द्वारा भेजना चाहिए।
2. धनबाद मे जो भी सरकारी लोग बाहर से आए, जनप्रतिनिधि बाहर से आए। उन्हें अपना मांग पत्र जरूर दे। लगातार प्रयास से ही धनबाद एयरपोर्ट बनना संभव है।
3. एक कार्यक्रम धनबाद की जनता आयोजित करे। जिसमें सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों को बुलाए।धनबाद जिले के तमाम संस्थान,PSU BANKS,IIT SNMMCH MPL,DVC,BCCL CIMFR इत्यादि के प्रतिनिधि हो।जिनके लिए एयरपोर्ट की आवश्यकता है। उस संगोष्ठी में चर्चा सिर्फ एयरपोर्ट पर ही होगी। तभी अच्छा होगा।
4. आज आप लोग आए। सही है। आगे भी सबसे मिले। लेकिन एक संगोष्ठी धनबाद में जिनको भी एयरपोर्ट से मतलब है या लाभ मिलेगा। वो करें बहुत ही ज्यादा अच्छा होगा।
*मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने इतनी चर्चा करने और जानकारी देने के लिए तमाम विधायकों को धन्यवाद दिया।*
मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के अनिल कुमार जैन, मिलन सिंह, विकास चौधरी, राजीव शर्मा,सोमनाथ पूर्ती, पूजा रत्नाकर, संतोष विकराल, संघर्ष सिन्हा, सुजीत कुमार वर्मा, योगेश सिंह इत्यादि उपस्थित थे।.
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



