
*कतरास/मधुबन*।चर्चित खरखरी हिंसक झड़प के मामले में मधुबन पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आजसू पार्टी के सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी,सहित 12 नामजद आरोपियों के आवासों पर ढोल नगाड़े बजा कर इशेतहार चिपकाया गया।पुलिसिया कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।इस दौरान मधुबन थानेदार धर्मेंद्र कुमार,सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप पाल व धर्माबांध पुलिस शामिल थे।मधुबन थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धनबाद न्यायालय के आदेश पर खरखरी जंगल में हुई गत 9 जनवरी को हिंसक झड़प,सांसद कार्यालय में तोड़फोड़ व आगलगी एवं बाघमारा एसडीपीओ पर जानलेवा हमला कर जख्मी किये जाने के मामले फरार चल रहे खरखरी बस्ती निवासी रामा शंकर तिवारी,शेख डब्लू,शेख मिराज,शेख सिराजुद्दीन उर्फ बड़कू,शेख अमन,शेख इरशाद,शेख समीर,शेख सद्दाम,फुलारीटांड़ खटाल मोहन यादव, आशा कोठी खटाल के मुकेश यादव,मारो यादव के आवास में इश्तेहार चिपकाया गया। इश्तेहार चिपकाने के बाद 30 दिनों में आरोपियों के आवास में कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी।
बाघमारा से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



