एबीओसीपी माइन ब्लॉक-2 में बेंच फेल्योर की मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न

कतरास। एबीओसीपी माइन ब्लॉक-2 क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हाई वॉल पैच में बेंच फेल्योर की सूचना के आधार पर शनिवार को एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
दोपहर 12:40 बजे पैच इंचार्ज अमित कुमार सिंह द्वारा संभावित घटना की सूचना परियोजना प्रबंधक रणविजय सिंह को दूरभाष के माध्यम से दी गई। तत्पश्चात परियोजना पदाधिकारी टी.एस. चौहान, प्रबंधक रणविजय सिंह एवं सुरक्षा पदाधिकारी एस.एस.पी. सिंह द्वारा उच्चाधिकारियों को इस संदर्भ में सूचित किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही ई-इंचार्ज संजय सिंह, कोलियरी अभियंता (ई एंड एम) सूरज कुमार, इमरजेंसी ऑर्गेनाइजेशन की टीम, समीपवर्ती खदानों के परियोजना प्रबंधक एवं सुरक्षा पदाधिकारी, माइंस रेस्क्यू टीम धनसार एवं मधुबन से वी.के. तिवारी अपने दल-बल के साथ, यूनिट के अधिकारी, सीआईएसएफ की टीम, कोलियरी चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी टीम, सुरक्षा समिति के सदस्य, यूनियन प्रतिनिधि एवं प्रेस प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।
मौके पर मौजूद सभी प्रतिभागियों ने मॉक ड्रिल की गंभीरता को समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के अंत में सभी ने इसक
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



