अर्थव्यवस्था

तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी, पर ठोस निर्णय नहीं: गुस्साए समर्थकों ने समाहरणालय का मुख्य द्वार किया जाम..

Https://news93live.com/

धनबाद : झारखंड में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, धनबाद में उबाल: भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने DC कार्यालय का गेट बंद कर की जमकर नारेबाजी किया है।

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और पैसे के लेन-देन के बल पर हो रही ट्रांसफर-पोस्टिंग के खिलाफ निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी (भाकपा-माले) की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है।

तीन दिन से एक जनप्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठा है, लेकिन शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। झारखंड में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और इसी बदहाली के खिलाफ यह लड़ाई लड़ी जा रही है।

प्रशासन की उदासीनता के विरोध में आज भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने धनबाद समाहरणालय का मुख्य द्वार जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन और तेज होगा।

इसी कड़ी में भाकपा-माले जिला कमिटी, धनबाद ने दिनांक 6 नवंबर 2026 के कार्यक्रम का ऐलान किया है। कल सुबह 10:30 बजे मेमको मोड़ से समाहरणालय तक विशाल जुलूस निकाला जाएगा।

जिला कमिटी ने कोयलांचल के सभी इंसाफपसंद नागरिकों, युवाओं, छात्रों और जागरूक जनता से अपील की है कि वे सुबह 10:30 बजे मेमको मोड़ पहुँचकर इस विशाल जुलूस में शामिल हों और शिक्षा विभाग में जारी लूट तथा प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button