राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी की बैठक संपन्न, ज़िला संगठन का हुआ बिस्तार…

राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी की बैठक संपन्न, ज़िला संगठन का हुआ बिस्तार, जिला पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन..
दिलीप सिंह बने धनबाद जिलाध्यक्ष, उमेश सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष व विनोद सिंह को कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
धनबाद: होटल रतन विहार में शुक्रवार को राजपूत विचार मंच की केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ धनबाद जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। कार्यकर्म का संचालन पप्पू सिंह ने किया।
इस दौरान दिलीप सिंह को धनबाद जिलाध्यक्ष तथा उमेश सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष व विनोद सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष डी.एन. सिंह एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
मंच के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिम्मेदार पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी.
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



