धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, सिजुआ स्टेडियम में सीएमडी ने फहराया तिरंगा*

*धनबाद :* जिले में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्ष और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह बीसीसीएल के सिजुआ फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। तिरंगा सलामी के बाद स्कूली बच्चों और सुरक्षा कर्मियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर बीसीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल मुरली कृष्ण रमैया, डायरेक्टर टेक्निकल संजय सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस राजेश कुमार सहित कंपनी के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।
देशभक्ति के माहौल को और खास बनाते हुए सीएमडी मनोज अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी अर्चना अग्रवाल ने स्टेडियम में तिरंगे और रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाए। पूरे स्टेडियम में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे गूंजते रहे।
*BYTE*: *मनोज अग्रवाल, सीएमडी बीसीसीएल*
“आजादी के 80 साल पूरे होने पर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। बीसीसीएल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में लगातार आगे बढ़ रही है। कंपनी अब ऊंचाइयों को छू रही है। कई नई खदानें और वॉशरीज खोली जा रही हैं ताकि उत्पादन बढ़े और देश की प्रगति में हमारा महत्वपूर्ण योगदान बना रहे। सभी कर्मियों की मेहनत से ही यह संभव हो पाया है।”
News 93 Live से sakaldev pramanik की रेपोर्ट..



