अर्थव्यवस्था

स्व. मनींद्र नाथ मंडल के 32वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को किया याद..

Https://news93live.com/

धनबाद : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्वर्गीय मनींद्र नाथ मंडल के 32वें शहादत दिवस के अवसर पर धनबाद के स्टील गेट स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनकी प्रतिमा और स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनकी धर्मपत्नी रेखा मंडल, मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल एवं महापौर प्रत्याशी प्रकाश कुमार ने स्वर्गीय मनींद्र नाथ मंडल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड आंदोलन में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। मंडल समाज के उत्थान और समाज को एकजुट करने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

इस दौरान रेखा मंडल ने कहा कि जब मनींद्र नाथ मंडल शहीद हुए थे, उस समय वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के धनबाद जिला अध्यक्ष थे। आज झारखंड में हेमंत सोरेन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं, इसके बावजूद मनींद्र नाथ मंडल को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह अब तक अधूरा है।

उन्होंने झारखंड की संस्कृति, सभ्यता और अलग पहचान के लिए आंदोलन करते हुए शहादत देने वाले सभी आंदोलनकारियों को उचित सम्मान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मान मिलना चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, अधिवक्ता जयश्री मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय मनींद्र नाथ मंडल के जीवन, संघर्ष और उनके महान कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचारों और आदर्शों से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने तथा झारखंड आंदोलन के शहीदों को उचित सम्मान दिलाने का संकल्प भी दोहराया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button