कतरास डीएवी स्कूल में वेतन विवाद गहराया, विजय झाँ को मिला लिखित शिकायत..

कतरास के डीएवी स्कूल में शिक्षकों का वेतन विवाद लगातार गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले चार महीनों से 44 शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इससे शिक्षकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
शिक्षकों का कहना है कि स्कूल का बैंक खाता फ्रीज होने के कारण वेतन भुगतान रुका हुआ है। वहीं, प्रबंधन की लापरवाही और मनमानी को लेकर गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है। इस विवाद ने न केवल शिक्षकों को प्रभावित किया है बल्कि 1800 बच्चों की पढ़ाई और भविष्य भी संकट में पड़ गया है।
बियाडा के पूर्व अध्यक्ष बीजय झाँ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन मनमानी कर रहा है और इसके पीछे किसी राजनीतिक शक्ति का हाथ है जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहता है।
बीजय झाँ ने सख्त शब्दों में चेतावनी दी कि यदि अगले कुछ सप्ताहों में शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया गया तो वे स्कूल के गेट पर अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल शिक्षकों का नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



