Breaking

*सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय का मुख्य द्वार पर जड़ा गया ताला, ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन*, 

*एरिया-4 महाप्रबंधक कार्यालय का गेट भी बंद*  

Https://news93live.com/

*कतरास*.बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय का मुख्य द्वार शुक्रवार को ग्रामीणों के विरोध का केंद्र बन गया, जब नगरीकला दक्षिण पंचायत के मुखिया अशोक ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार पर ताला जड़ते हुए अधिकारियों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तेतुलमारी क्षेत्र के लोग बीसीसीएल प्रबंधन की अनदेखी से प्रभावित हो रहे हैं। इसके विरोध में उन्होंने एरिया-4 महाप्रबंधक कार्यालय का गेट भी बंद कर दिया, क्योंकि इस रास्ते से होकर कर्मचारी एरिया-5 कार्यालय में कार्य करने जा रहे थे।

विरोध प्रदर्शन के चलते दोनों क्षेत्रों के कार्यालयों का संचालन प्रभावित हुआ है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को भनक तक नहीं, सीआईएसफ 2 घंटे बाद पहुंचे,अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।

मुखिया अशोक ठाकुर ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

News 93 Live के लिए तेतुलमारी से आदर्श की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button