Breaking
कतरास पुलिस ने जी एन एम रोड स्थित दो अवैध शराब की दुकानों पर की छापेमारी, सभी बोतलों को किया नष्ट*।

*कतरास*।कतरास थाने की पुलिस ने GNM स्कूल रोड स्थित दो अवैध शराब की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान से 15 केन बियर और 2 बोतल शराब, जबकि दूसरी दुकान से एक बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही इन शराब की सामग्री को नष्ट कर दिया।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार पुलिस इस छापेमारी के संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रही है। छापेमारी की कवरेज कर रहे पत्रकार द्वारा ली गई तस्वीरों को भी पुलिस ने डिलीट करवा दिया, जिससे पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
खासकर जब पत्रकारिता के अधिकारों का उल्लंघन किया गया। पुलिस की इस हिमाकत के बाद क्षेत्रीय लोग और मीडिया संस्थान इस मामले में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



