Breaking

निशि महतो ने नवनिर्वाचित पार्षद को किया सम्मानित…

Https://news93live.com/

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 54 एवं 55 से पार्षद निर्वाचित होने पर आज सिंदरी के पूर्व विधायक माननीय श्री इंद्रजीत महतो और भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी की सुपुत्री डॉ. निशि महतो ने विजयी पार्षदों को सम्मानित किया।

डॉ. निशि महतो ने वार्ड 54 से निर्वाचित पार्षद श्री धीरज सिंह उर्फ नीरज कुमार सिंह और वार्ड 55 से निर्वाचित पार्षद श्री साहेब राम हेम्ब्रम के आवास पर पहुँचकर उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मिठाई खिलाकर दोनों जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि जनता ने अपने विश्वास और समर्थन से दोनों पार्षदों को विजयी बनाया है। अब यह जिम्मेदारी है कि वार्ड 54 और वार्ड 55 का विकास नई ऊँचाइयों तक पहुँचे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पार्षद अपने नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

इस सम्मान समारोह में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी भाग लिया और विजयी पार्षदों को शुभकामनाएँ दीं। माहौल उत्साहपूर्ण और हर्षोल्लास से भरा रहा।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button