Breakingझारखंड

भाजयुमो धनबाद द्वारा 2 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

Https://news93live.com/

भारतीय जनता युवा मोर्चा, धनबाद महानगर द्वारा आगामी 02 जुलाई 2025 (बुधवार) को इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स भवन, जोराफाटक में आयोजित होने वाले “प्रतिभा सम्मान समारोह” को लेकर आज बैंक मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री नित्यानंद मंडल ने की। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री सह भाजयुमो प्रभारी श्री मानस प्रसून उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, संचालन व्यवस्था, आमंत्रण, स्वागत, मंच संचालन एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

👉 बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक, प्रेरणादायक और भव्य रूप देने के लिए विभिन्न विभाग गठित किए जाएंगे तथा उनके लिए पृथक-पृथक प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। यह आयोजन उन मेधावी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को सम्मानित करने हेतु है, जिन्होंने शिक्षा, खेल, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में धनबाद का नाम रोशन किया है।

*मानस प्रसून, जिला महामंत्री, भाजपा* धनबाद महानगर ने कहा —

“यह आयोजन केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि युवा प्रेरणा का प्रतीक बनेगा। हम ऐसे युवाओं को मंच दे रहे हैं जो देश का भविष्य हैं। यह कार्यक्रम धनबाद की युवा चेतना को नई दिशा देगा।

भाजयुमो राष्ट्र निर्माण की नींव में युवा प्रतिभाओं को प्रतिष्ठित कर रहा है। यह मंच युवाओं को आत्मविश्वास, स्वाभिमान और समर्पण की नई ऊर्जा देगा।”

*नित्यानंद मंडल, जिला अध्यक्ष, भाजयुमो* धनबाद महानगर ने कहा —

“भाजयुमो का यह प्रयास न सिर्फ प्रतिभाओं का सम्मान है, बल्कि युवा नेतृत्व की ताकत का प्रदर्शन भी है। हम इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे जिसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी होगी। धनबाद की धरती से उठी युवा ऊर्जा आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने के इस क्रम में मंच की गरिमा बढ़ाने के लिए जिन महान नेताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, उनमें शामिल हैं — भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक राज जी, धनबाद के लोकप्रिय सांसद श्री ढुल्लू महतो जी, पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह जी, भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्री श्रवण राय जी,जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह जी, विधायक श्री राज सिन्हा जी (धनबाद), विधायक श्रीमती रागिनी सिंह जी (झरिया) एवं विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी (बाघमारा)।”

🕘 *समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे*

📍 *स्थान: इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स भवन, जोराफाटक, धनबाद*

बैठक में श्री चितरंजन सिंह, श्री रूपेश पासवान, श्री नीरज शर्मा, श्री साकेत श्रीवास्तव, श्री आमोद साहू, श्री जीत सोनी,श्री दिलीप सिंह, राजा सोनकर,सुमन कुमार एवं युवा मोर्चा के कई साथी गण उपस्थित रहे।

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button