Breaking

धनबाद पूर्व मेयर इंदु सिंह ने मेयर पद के लिए किया नामांकन..

Https://news93live.com/

धनबाद : धनबाद के प्रथम मेयर इंदु सिंह ने आज मेयर पद के लिए धनबाद समाहरणालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में कदम रख दिया है। उनके साथ राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री और बहू, आशनी सिंह भी मौजूद रहीं। नामांकन के बाद आशनी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इंदु सिंह ने 2010 से 2015 तक के अपने कार्यकाल में धनबाद शहर के विकास और सौंदर्यकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।

उन्होंने कहा कि इंदु सिंह ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया, जिससे नगरवासियों को स्वच्छता की सुविधा मिली। उनके कार्यकाल में सिटी बस सेवा शुरू हुई, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ। इसके अलावा उन्होंने पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट के जाल बिछाकर सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ाई।

आशनी सिंह ने कहा, “जिस प्रकार 2010 में धनबाद की जनता ने इंदु सिंह को भारी बहुमत से मेयर पद दिलाया था, आज भी जनता एक बार फिर से उन्हें मेयर के रूप में देखना चाहती है। उनकी जीत लगभग सुनिश्चित है क्योंकि जनता का मन पहले से ही इंदु सिंह के पक्ष में है।

नामांकन के बाद इंदु सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाहरणालय तक जोरदार रोड शो लेकर पहुंचीं। रोड शो में भारी उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, जिसमें विभिन्न वर्ग के लोग शामिल थे। समर्थकों ने इंदु सिंह के लिए नारे लगाकर शहर में उनका स्वागत किया।

इंदु सिंह ने कहा, “धनबाद के लोगों का प्यार और समर्थन मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रहा है। मेरा संकल्प है कि इस बार भी यदि जनता ने मुझे मौका दिया तो मैं शहर के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए और भी मेहनत करूंगी। हम मिलकर धनबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाएंगे।

चुनावी माहौल अब तेज हो गया है और इंदु सिंह की पार्टी भी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। धनबाद के मतदाता इस बार एक बार फिर से बदलाव की उम्मीद लेकर इंदु सिंह को मेयर पद पर देखना चाहते हैं।.

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button