Breaking

शहीद गुरदास चटर्जी के 26वें शहादत दिवस पर जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों,मजदूरो और समर्थकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि..

Https://news93live.com/

शहीद गुरदास चटर्जी के 26वें शहादत दिवस के अवसर पर देवली निरसा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक बिनोद सिंह, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल उपस्थित रहे। सभी ने शहीद गुरदास चटर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान आरा लोकसभा के सांसद सुदामा प्रसाद,पूर्व विधायक बिनोद सिंह तथा वियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा ने शहीद गुरदास चटर्जी के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।

सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में शहीद गुरदास चटर्जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि सभा और दो मिनट के मौन के साथ किया गया.

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

 

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button