धनबाद के पाटलीपुत्र हॉस्पिटल में पहली बार गर्दन के मुख्य नस का स्पाइन ट्यूमर (इंट्राडुरल इंटरमेदुल्लारी सर्वाइकल ट्यूमर) न्यूरो का सफल ऑपरेशन।

धनबाद के पाटलीपुत्र हॉस्पिटल में पहली बार गर्दन के मुख्य नस का स्पाइन ट्यूमर (इंट्राडुरल इंटरमेदुल्लारी सर्वाइकल ट्यूमर) न्यूरो का सफल ऑपरेशन।
बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि धनबाद के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है। शहर के प्रतिष्ठित पाटलीपुत्र हॉस्पिटल जोडा फाटक रोड धनबाद में डॉ कुणाल किशोर (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन) एवं उनके कुशल चिकित्सकों की टीम ने माइक्रोस्कोप (Microscope) की मदद से गर्दन के मुख्य नस का स्पाइन ट्यूमर इंट्राडुरल इंटरमेदुल्लारी सर्वाइकल ट्यूमर) का अत्यंत जटिल और सफल ऑपरेशन किया है।
विशेष बात यह है यह मरीज रिंकी देवी उम्र 35 वर्ष जमशेदपुर की रहने वाली है और यह पुरे झारखण्ड के सटीका इलाज डॉ कुणाल किशोर के द्वारा पहला केस है। इससे पहले इस तरह के जटिल सभी प्रमुख अस्पताल से घूम के आ गयी पाटलीपुत्र हॉस्पिटल में की गयी। ऑपरेशन के लिए मरीजों को कोलकाता या वेल्लार जैसे बड़े शहरों की और रुख करना पड़ता था। अब यह विश्वस्तरीय सुविधा धनबाद में ही उपलब्ध है
ऑपरेशन की मुख्य विशेषताएं:
कई दिनों से मरीज बेड पे थी एवं हाथ पैर सुन था। यह एक प्रकार का कैंसर हो सकता था इस लिए यह ऑपरेशन जटिल था।
तेजी से रिकवरीः इस आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन के दौरान बहुत छोटा चीरा लगाया गया, जिससे मरीज अब तेजी से स्वस्थ हो रहा है। ओपरेशन के बाद मरीज अब बैठ पा रही है एवं हाथ पैर भी अब धीरे धीरे काम कर रहा है। एवं अपने से सांस ले रही है एवं किसी भी तहर का वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी।
सस्ता इलाजः बड़े शहरों की तुलना में यह ऑपरेशन धनबाद में किफायती दर पर उपलब्ध कराया गया।
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



