बाघमारा थाना का डीआईजी आनंद प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे दिए निर्देश*

बाघमारा : बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने सोमवार को बाघमारा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की डायरी, लंबित मामलों तथा पुराने वारंटी केसों की गहन समीक्षा की।
डीआईजी आनंद प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित वारंटी मामलों का अतिशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी अभिलेखों के बेहतर संरक्षण, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना प्रभारी के कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया और पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत भी दी।
इस मौके पर डीआईजी आनंद प्रकाश ने क्षेत्र में पौधारोपण भी किया और जनता से जीवन में एक पेड़ लगाने की अपील की, ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



