Breaking

केंदुआडीह जनआंदोलन को कुचलने की साजिश का आरोप, संयुक्त मोर्चा ने विधायक और प्रशासन पर साधा निशाना।

Https://news93live.com/

धनबाद के केंदुआडीह मध्य विद्यालय में 28 अप्रैल 2026 को संयुक्त मोर्चा की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय विधायक पर जनआंदोलन को कमजोर करने और प्रभावितों की आवाज दबाने का आरोप लगाया गया।

संयुक्त मोर्चा के नेता मंटू महतो ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 2 मई 2026 की संयुक्त जनप्रतिनिधि वार्ता स्थगित किया जाना दुखद और चिंतनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावितों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक राज सिन्हा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 23 अप्रैल को संयुक्त मोर्चा द्वारा पहले से घोषित सत्याग्रह आंदोलन के बावजूद अलग से आंदोलन की घोषणा कर जनता को भ्रमित किया गया।

मंटू महतो ने कहा कि अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा कर तीन दिनों बाद उसे स्थगित करना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और भरोसा तोड़ने जैसा है। उन्होंने जल्द चरणबद्ध जन आंदोलन की नई रूपरेखा तय करने की बात कही।

युवा नेता राहुल गुप्ता ने कहा कि पूर्व घोषित धरना को हाईजैक करने की कोशिश की गई, लेकिन यह लड़ाई केंदुआवासियों की है और इसे मिलकर लड़ना होगा।

संवाददाता सम्मेलन में मंटू महतो, नरेश पासवान, गणेश दास, राहुल गुप्ता, भगवान दास शर्मा, रविंदर गुप्ता, सदानंद बॉस, के.पी. सिंह, बालेश्वर महतो, सुखदेव पासवान, विक्रम यादव, जितेंद्र गुप्ता, राजू वर्मा, मनोहर सिंह, ममता देवी, देवी कौर, मनोज पासवान, रामचंद्र रॉय, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद तनु सरदार (केंदुआ नंबर 4 मुस्लिम बस्ती के सदर), मनोवर अंसारी, मोहम्मद अजमल, उमेश पासवान, अनवरी खातून, बबलू अंसारी और सुरेश पासवान सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button