राजनीति

*धनबाद में बहुउद्देशीय अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना हेतु सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीय से की मुलाकात, सौंपा प्रस्ताव*

Https://news93live.com/

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने गुरुवार को भारत सरकार के केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी से शिष्टाचार मुलाकात कर धनबाद लोकसभा क्षेत्र में एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल परिसर (स्पोर्ट्स हब) की स्थापना को लेकर एक औपचारिक पत्र सौंपा।

सांसद ढुलू महतो ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि धनबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहाँ के कई युवाओं ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी क्षमता का परिचय दिया है, परंतु पर्याप्त खेल अधोसंरचना के अभाव में अनेक योग्य खिलाड़ी समुचित अवसरों से वंचित रह जाते हैं।

ढुलू महतो ने इस प्रस्ताव में स्पष्ट रूप से कहा कि धनबाद को “कोल कैपिटल ऑफ इंडिया” के रूप में पहचान प्राप्त है, और इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संसाधन व कनेक्टिविटी इसे एक आदर्श खेल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए उपयुक्त बनाती है। उन्होंने मांग की कि एक ऐसा स्पोर्ट्स हब स्थापित किया जाए जो केवल क्षेत्रीय खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए एक खेल प्रशिक्षण और आयोजन केंद्र के रूप में कार्य करे।

प्रस्तावित स्टेडियम में बहुउद्देशीय ओपन ग्राउंड (क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी आदि के लिए), 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल (बैडमिंटन, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस आदि के लिए), आधुनिक जिम्नेजियम, कोचिंग एवं ट्रेनिंग सेंटर, खिलाड़ियों के लिए छात्रावास एवं दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल होगा।

ढुलू महतो ने उम्मीद जताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री इस जनहितकारी प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे और धनबाद जैसे उदीयमान क्षेत्र को खेल के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने हेतु सकारात्मक निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल स्थानीय युवाओं को अवसर मिलेगा, बल्कि झारखंड राज्य की खेल पहचान को भी राष्ट्रीय मंच पर मजबूती मिलेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button