*धनबाद सांसद ढूंलू महतो एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर श्री राम मेडिकल प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया*

*कतरास*.कतरास.स्टेशन रोड स्थित श्री राम मेडिकल का उद्घाटन धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. श्री राम मेडिकल प्रतिष्ठान के मालिक साधन तिवारी ने बताया कि यहां सभी ब्रांडेड कंपनी के दवाइयां के साथ-साथ सभी प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध है.यहां पर डॉ अभय कुमार,डॉ टी आर राय,डॉ शिल्पी, डॉ राखी आदि चिकित्सक भी यहां बैठते हैं. मौके पर धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, अपर महाप्रबंधक जयंत कुमार जायसवाल, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक यशवंत सिंह, सहायक वित्त प्रबंधक सचिन कुमार जायसवाल, मैनेजर अमित कुमार नौशाद अली, अमरदीप महतो, नवदीप गुप्ता, रामचंद्र तिवारी, दिलीप तिवारी, प्रदीप तिवारी, राजेंद्र तिवारी, सुमित सिंह,मनीष सिंह,अंकित सिंह, रितेश सिंह, मुनमुन सिंह, अनुज कुमार आदि उपस्थित थे.
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट



