*सांसद ढुल्लू महतो ने किया कतरास रानी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन*

*कतरास :* रानी बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि, “यह पर्व श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेरी ओर से सभी श्रद्धालुओं को ढेर सारी शुभकामनाएं। लोग परिवार सहित आएं, पूजा-अर्चना करें और मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाएं।”
पंडाल की सजावट और भव्यता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन समिति की ओर से पंडाल में सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर रानी बाजार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत रवानी, सचिव अभय सिंह, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह उर्फ राजू भैया, कोषाध्यक्ष छोटू पासवान, सुनील सिंह एवं हरप्रीत सिंह सलूजा, रंजीत कुमार गंभीर,सुनील कुमार गंभीर, मुकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श उर्फ विपिन की रिपोर्ट.



