शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा, दी सांत्वना..

धनबाद। सामाजिक कार्यकर्ता शंकर चौहान के बड़े भाई स्वर्गीय जगदीश चौहान के निधन का समाचार मिलने पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा निचितपुर (रघुनाथपुर) स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विजय झा ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश चौहान का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और साहस बनाए रखने की बात कही।
इस मौके पर जदयू नेता उदय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, अमृत प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं दिवंगत के बड़े पुत्र सोनू कुमार चौहान, मोनू चौहान एवं परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय जगदीश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



