*करोड़ों के जेवरात लूट मामले में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने की जांच*

*कतरास* : कतरास मेन रोड स्थित खेतान टावर में श्री जमनादास विसेसरलाल ऑनामेंटस की दुकान में करोड़ों के जेवरात की हुई लूट के मामले में गुरुवार को रांची से आए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच की.सुबह टीम 10 बजे दुकान पहुची और अंदर सेंपल लिये.इसके अलावे दुकान के अंदर फोटोग्राफी भी करायी गयी.टीम यहां लगभग तीन घंटे तक रूकी और दुकान के अंदर बारिकी से अपराधियों के फिंगर के नमूने लेकर अपने साथ चली गयी है.वहीं दुकान मालिक श्रवण खेतान के पुत्र रवि खेतान के पहुंचने के बाद कितने सामानों की लूट हुई है. उसका भी आकलन लगाया जा रहा है. पुलिस ने दुकान खोलने की इजाजत दे दी है.गुरुवार होने के कारण दुकान नहीं खोली गयी.फिंगर एक्सपर्ट टीम में सहदेव कुमार व अन्य सदस्य शामिल थे.मौके पर केस के आइओ एसआई दुर्गेश कुमार समेत मनोज कुमार भी मौजूद थे.बता दे कि उक्त दुकान में लुटेरों ने एक निजी गार्ड को बंधक बनाकर जेवरात पर हाथ साफ कर लिये थे.लेकिन पुलिस की सक्रियता से जेवरात सहित चार अपराधी सिजुआ से गिरफ्तार हो गये.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



