*कतरास क्षेत्र में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, आज से मिलेगा माडा का पानी*

*तेतुलमारी*:क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब राहत की खबर है—माडा (मिन्स एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) का पानी सोमवार से फिर से मिलने लगेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण तेतुलमारी स्थित 24 इंच मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। माडा अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है और ट्रायल के तौर पर रविवार शाम एक घंटे के लिए पानी की आपूर्ति की जा सकती है।
तेतुलमारी माडा अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोमवार से नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
News 93 Live के लिए टेतुलमारी से आदर्श उर्फ़ बिपिन की रिपोर्ट.



